Wednesday, October 21st, 2026

 बाबा रामदेव ने ली चुटकी, बोले-पतंजलि आ जाएं सबको ठीक कर दूंगा

 मुरादाबाद 
कार्यक्रम के दौरान रामदेव ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर भी चुटकी ली, बोले-पतंजलि आ जाएं कांग्रेसी, सबको ठीक कर दूंगा। बाबा रामदेव मंगलवार दोपहर को हेलीकॉप्टर से मुरादाबाद पहुंचे थे। मुरादाबाद में निजी कार्यक्रम में पहुंचे बाबा रामदेव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने टीका लगवाकर सबको जवाब दे दिया है। इसके बाद वह कार से कांठ रोड स्थित सेंटर पहुंचे। इस दौरान बाबा रामदेव ने देशभर में एक हजार पतंजलि योग वेलनेस सेंटर खोलने का ऐलान किया। बोले-इसकी शुरुआत भी मुरादाबाद से की जा चुकी है, जल्द ही बड़ा आयोजन भी किया जाएगा। 

बाबा रामदेव ने प्राकृतिक चिकित्सा के क्षेत्र में पतंजलि के बढ़ते कदमों से ड्रग माफिया को भयभीत बताया। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा से लोग ठी हो रहे हैं। वह बोले, हमने कभी नहीं कहा कि हम इस चिकित्सा से ठीक कर देंगे, बल्कि हमने कहा है कि प्राकृतिक चिकित्सा से हमने लाइलाज बीमारियों को भी ठीक कर दिया है। बाबा रामदेव के साथ उनके सहयोग आचार्य बालकृष्ण भी मौजूद थे। 

 

# बाबा रामदेव

Source : Agency

पाठको की राय